छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कार चढ़ाकर हत्या का मामला, फरार आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में कार चढ़ाकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते आरोपी 18 अगस्त 2026 को कोर्ट परिसर पहुंचा और न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया।

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को परमजीत रणगण्ही की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बताया गया कि परमजीत की शादी की बातचीत शिखा साहू से चल रही थी। इसी सिलसिले में टाटीबंध स्थित गुरुद्वारे के पास परमजीत और शिखा की मुलाकात हुई, जहां शिखा का दोस्त भरत मंगनानी भी मौजूद था।

बातचीत के दौरान परमजीत और भरत के बीच विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, विवाद के बाद भरत ने कथित तौर पर तेज रफ्तार कार परमजीत पर चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल परमजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी सफेद रंग की फॉक्सवैगन कार लेकर मौके से फरार हो गया था। आमानाका पुलिस ने अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 103 BNS में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश की। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई के दबाव में आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button