
रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए आयोजित ‘रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन 2026’ में नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 17 सितंबर तक चले रजिस्ट्रेशन अभियान में कुल 457 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें करीब 350 यूनिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।हैकाथॉन में युवाओं और छात्रों की भागीदारी सबसे अधिक रही। कुल प्रतिभागियों में 61 प्रतिशत छात्र हैं, जबकि 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सबसे ज्यादा नवाचार प्रस्तुत किए। अभियान के अंतिम तीन दिनों में ही 248 सुझाव यानी 54 प्रतिशत प्रस्ताव प्राप्त हुए।AI/IoT और ट्रैफिक सुरक्षा पर सबसे ज्यादा फोकसहैकाथॉन में छह प्रमुख थीम पर सुझाव मांगे गए थे। इनमें ट्रैफिक सुरक्षा और AI/IoT से जुड़े प्रस्ताव सबसे अधिक रहे। कुल 293 प्रस्तावों के साथ विस्तृत योजनाएं और अटैचमेंट भी जमा किए गए हैं।
222 प्रस्ताव पहले चरण में सफलकुल 457 प्रस्तावों में से अब तक 433 की प्रथम चरण की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें 222 प्रस्ताव सफल रहे, जिन्हें विशेषज्ञ समिति को भेजा गया है। इनमें 21 प्रस्तावों को उपयुक्त/अति उत्तम पाया गया है, जबकि 211 प्रस्ताव निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण अस्वीकृत किए गए हैं। शेष 24 प्रस्तावों की स्क्रीनिंग जारी है।विशेषज्ञ समीक्षा में AI/IoT थीम के तहत व्यस्त मार्गों पर जाम नियंत्रण से जुड़े एक व्यावहारिक नवाचार को प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई है।

27 सितंबर को NIT रायपुर में होगा प्रस्तुतीकरणआयोजकों के अनुसार, रायपुर की सड़कों, प्रमुख चौराहों और स्थानीय यातायात परिस्थितियों में व्यावहारिक रूप से लागू किए जा सकने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जा रही है। लंबित प्रस्तावों की विशेषज्ञ समीक्षा पूरी होने के बाद परिणाम साझा किए जाएंगे।27 सितंबर 2026 को NIT रायपुर में चयनित प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद प्रत्येक थीम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं के साथ ओवरऑल बेस्ट विजेता का चयन किया जाएगा। विजेताओं को समारोह आयोजित कर आकर्षक पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।




