
रायपुर। चंगोराभाठा के श्रीराम नगर में 23 अगस्त की मध्यरात्रि हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 अपचारी बालक शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे मृतक भोला विश्वकर्मा (20) का स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 5 आरोपियों/अपचारियों को पकड़ लिया। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं।पुलिस ने मामले में बीएनएस की हत्या और बलवा सहित सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की ओर से मामले का विस्तृत विवरण पृथक रूप से जारी किया जाएगा।




