
बिलासपुर/ सिरगिट्टी पुलिस ने 6 आरोपियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सभी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी में संलिप्त पाए गए 6 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




