छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर: लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 60 जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

बीजापुर, 6 अक्टूबर 2026। लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़ में साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बल के 60 जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के 50 तथा एसटीएफ के 10 जवान शामिल हैं।

यह मुठभेड़ 2 अप्रैल 2024 को बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के लेण्ड्रा-कोरचोली जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी और 3 महिला समेत कुल 13 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी मारे गए थे।

अभियान में उल्लेखनीय एवं साहसिक भूमिका निभाने वाले जवानों को पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, डीएसपी मुख्यालय अभिषेक केशरी, डीएसपी ऑप्स सिद्धार्थ सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button