रायपुर। थाना आजाद चौक क्षेत्र में फोन पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विजय जेठानी की शिकायत पर 20 नवंबर 2026 को थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 311/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
प्रार्थी ने शिकायत में बताया था कि मामले के आरोपियों द्वारा फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अतुल तलमले (29 वर्ष), पिता ताराचंद तलमले, निवासी जोरापुरा, सुलह के पास, थाना मोहदापारा को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया है।




