छत्तीसगढ़रायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी।यात्रा को लेकर भाजपा ने सभी जिलों में प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति का दायित्व तय किया है।

रायपुर शहर और ग्रामीण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जबकि भिलाई-दुर्ग में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी यात्रा की अगुवाई करेंगे।बस्तर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बालोद, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा के अनुसार, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। संबंधित जिलों के स्थानीय सांसद, विधायक, निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपने-अपने गृह जिलों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे प्रदेशभर में एक साथ निकलने वाली यह यात्रा भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख कार्यक्रम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button