छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी का प्रयास, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला; फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री रवान में चोरी का प्रयास और सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी समीर सायतोड़े (21 वर्ष) को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को रवान स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के AFR एरिया में चार आरोपी बाउंड्रीवॉल कूदकर अंदर दाखिल हुए और चोरी का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा गार्ड प्रशांत सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी योगेश यादव ने लोहे के पाइप से सुरक्षा गार्ड के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 795/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने पहले ही राकेश दास मानिकपुरी उर्फ राका, योगेश यादव और भूपेन्द्र मांडले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।घटना के बाद से समीर सायतोड़े लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। 6 अक्टूबर को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button