छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर चोरी का खुलासा, दो कबाड़ी गिरफ्तार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है, जबकि चोरी का वायर खरीदने वाले दो कबाड़ी संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पचपेड़ी नाका स्थित निर्माणाधीन मकान में 11 सितंबर को ताला लगाकर मकान मालिक मुंबई चला गया था। 22 सितंबर को वापस लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले और बिजली का वायर गायब था। इसके बाद टिकरापारा थाने में मामला दर्ज किया गया।एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल करते हुए चोरी का वायर कबाड़ी संचालक निर्मल कुमार और इजहार अहमद को बेचने की जानकारी दी।पुलिस ने दोनों कबाड़ी संचालकों को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का बिजली वायर बरामद किया है। मामले में थाना टिकरापारा में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

निर्मल कुमार, उम्र 20 वर्षइजहार अहमद उर्फ बच्चा, उम्र 45 वर्षमुख्य कार्रवाई: निर्माणाधीन मकान से चोरी का खुलासा, 2 बालकों पर वैधानिक कार्रवाई और चोरी का वायर खरीदने वाले 2 कबाड़ी गिरफ्तार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button