छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

बलौदाबाजार: किराना दुकान में घुसकर मारपीट, लोहे के बाट से किया हमला; दो सगे भाई गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसवानी में पुरानी रंजिश को लेकर किराना दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को चंद्रप्रकाश टंडन और हेमंत टंडन ने प्रार्थी तोमन मांडले की नवनिर्मित मकान स्थित किराना दुकान में जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों के साथ लोहे के बाट से हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया।शिकायत के बाद पलारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 390/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयान के बाद मामले में BNS की धारा 333 भी जोड़ी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल 1 किलोग्राम का लोहे का बाट बरामद किया। दोनों आरोपियों को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी:चंद्रप्रकाश टंडन, उम्र 42 वर्षहेमंत टंडन, उम्र 38 वर्षदोनों ग्राम परसवानी, थाना पलारी के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 333 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button