छत्तीसगढ़रायपुर

अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर से बदसलूकी, JDA ने जताई नाराजगी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर डॉ. साक्षी कन्नौजे के साथ एक अटेंडर द्वारा गाली-गलौज और धक्कामुक्की किए जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टर को बचाने पहुंची महिला सुरक्षा गार्ड के साथ भी अभद्र व्यवहार और धक्कामुक्की की गई।घटना के बाद संबंधित अटेंडर ने लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। वहीं, डॉ. साक्षी कन्नौजे की ओर से इस मामले में कोई FIR या लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा अधीक्षक ने तत्काल हस्तक्षेप किया। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन यानी JDA ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

JDA ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि अस्पताल में डॉक्टरों और सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button