
रायपुर रेल मंडल में 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है। इसी के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक रेलवे ट्रैक के किनारे विशेष तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाया जा रहा है।अभियान में ट्रैक के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक और स्क्रैप हटाया जा रहा है।
इसके साथ ही लेवल क्रॉसिंग, गेट लॉज, केबिन और रेल कर्मचारियों के आवासों के आसपास भी सफाई की जा रही है।ट्रैक और सिग्नल की दृश्यता में बाधा बनने वाली अनावश्यक झाड़ियों और वनस्पतियों को भी हटाया जा रहा है।
अधिक मात्रा में जमा कचरे को हटाने के लिए जरूरत के अनुसार मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।रेलवे ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर कचरा न फेंकें और ट्रेन से यात्रा के दौरान खिड़की से कचरा बाहर न डालें। डस्टबिन का उपयोग करें और रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।




