छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

बलौदाबाजार सूने मकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम मरदा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान से लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, घरेलू सामान और नकदी समेत करीब ₹1.83 लाख का सामान चोरी किया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुपेश कुमार साहू और मोती यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर HP कंपनी का लैपटॉप, ₹2,000 नकद, 2 पीतल के बर्तन और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार कुल ₹28 हजार कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ है।

मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।थाना लवन में BNS की धारा 331(4), 305(a), 61(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button