छत्तीसगढ़रायपुर

स्कूली ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर यातायात पुलिस का सख्त एक्शन 3 ऑटो चालकों पर चालानी कार्रवाई नियमों के पालन हेतु दी गई सख्त हिदायत

रायपुर/ स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने और मनमाने तरीके से क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने वाले ऑटो चालकों पर लगाम कसने के लिए रायपुर यातायात पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला रही है। इसी तारतम्य में यातायात थाना फाफाडीह पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की है।

नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई: चेकिंग के दौरान 03 स्कूली ऑटो क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाते पाए गए, जिन पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179 एवं 125/177 के तहत चालान काटा गया।इस दौरान चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि ड्राइवर सीट के अगल-बगल किसी भी बच्चे को न बैठाया जाए, जिससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।संबंधित चालकों को निर्धारित सीट क्षमता का पालन करने और किसी भी परिस्थिति में बच्चों की जान जोखिम में न डालने की अंतिम चेतावनी दी गई।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट की अपील:
यातायात पुलिस रायपुर सभी अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील करती है कि वे बच्चों को स्कूल भेजने वाले वाहनों में सुरक्षा मानकों और क्षमता की निगरानी अवश्य करें। नियमों का उल्लंघन दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button