छत्तीसगढ़रायपुर

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: CM साय ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

रायपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरक गाथा हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।सीएम साय ने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान, किसानों के हित में योजनाओं, महतारी वंदन योजना, रेल कनेक्टिविटी, जनजातीय क्षेत्रों में विकास और प्रदेश में बढ़ते निवेश को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में करीब 51 हजार करोड़ रुपये के रेल कार्य चल रहे हैं और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। वहीं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6,691 जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर प्रवास के दौरान 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रुचि दिखाई।

उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button