छत्तीसगढ़रायपुर

नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर रुकेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026। नवरात्रि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत मैहर स्टेशन पर दोनों दिशाओं से चलने वाली ट्रेनों का पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।ट्रेनों का समय इस प्रकार है:-

गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस: मैहर स्टेशन पर रात 1:55 बजे पहुंचेगी और 2:00 बजे रवाना होगी।

– गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस: मैहर स्टेशन पर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी और 5:40 बजे रवाना होगी।इस अस्थायी ठहराव से नवरात्रि के दौरान मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button