छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में म्यूल बैंक खाता धारक गिरफ्तार, ठगी की रकम के लेनदेन का मामला तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध बैंक खाते में मिली फ्रॉड की रकम

बिलासपुर। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ तारबाहर पुलिस और ACCU बिलासपुर ने कार्रवाई करते हुए विश्वजीत बाली (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेमू नगर, तहसीलदार गली, थाना तोरवा क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, भारत सरकार के पोर्टल पर एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते को लेकर अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट में ठगी की रकम के साथ अन्य राशि भी जमा होने और यूपीआई व एटीएम के माध्यम से निकासी किए जाने की जानकारी सामने आई।

मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खाताधारक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा म्यूल बैंक खातों की जांच और उनके माध्यम से होने वाले संदिग्ध लेनदेन पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button