छत्तीसगढ़रायपुर

त्योहारों में हाईटेक ट्रैफिक व्यवस्था, ITMS कैमरे और ड्रोन से होगी निगरानी

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर रायपुर यातायात पुलिस ने शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए हाईटेक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर ITMS कैमरे, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

यातायात पुलिस के अनुसार, गूगल मैप्स पर रेड और येलो ट्रैफिक पैच या किसी मार्ग पर वाहनों की धीमी गति दिखाई देने पर कंट्रोल रूम तत्काल अलर्ट जारी करेगा। इसके बाद नजदीकी सेक्टर प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराएगी।

नो-पार्किंग पर होगी कार्रवाईत्योहारों के दौरान बाजारों और संकरे मार्गों पर अतिरिक्त यातायात जवान तैनात किए गए हैं। नो-पार्किंग में खड़े और बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों की पहचान कैमरों व ड्रोन से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।पुलिस की नागरिकों से अपीलयातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने तथा मुख्य मार्गों और दुकानों के सामने वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है।

जाम, यातायात संबंधी परेशानी या आपात सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button