छत्तीसगढ़रायपुर

त्योहारी सीजन में चांदी वर्क की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 5 नमूने लिए

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर के गोलबाजार में चांदी वर्क विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड के चांदी वर्क के 5 विधिक नमूने लिए गए, जबकि श्री ब्रांड सिल्वर लीव्स के 8 पैकेट जब्त किए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों को आकर्षक बनाने में इस्तेमाल होने वाले चांदी वर्क की गुणवत्ता की जांच की।

कार्रवाई के दौरान लक्मन दास सेल्स से अनूप ब्रांड, न्यू राम कृष्ण एजेंसी से शक्ति और श्री ब्रांड तथा मेसर्स दौलत राम दीवान से शाही ब्रांड के चांदी वर्क के नमूने लिए गए। इसके अलावा न्यू राम कृष्ण एजेंसी से शुभ ब्रांड का नमूना भी संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button