
रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार की महंगाई के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस, छत्तीसगढ़ ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस नेता नवाज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर लेते हुए महंगाई के मुद्दे पर सवाल उठाए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लेक्स के जरिए गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर विरोध जताया।

फ्लेक्स पर लिखा था— “400 वाला सिलेंडर 1000 में, स्मृति जी आप मौन क्यों हैं?”इस दौरान नवाज खान ने कहा कि जब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी, तब स्मृति ईरानी सड़क पर उतरकर विरोध करती थीं। अब सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये होने पर वे चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता महंगाई पर जवाब मांग रही है और लोगों को ठगना बंद किया जाना चाहिए।यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।




