छत्तीसगढ़रायपुर

8 नवंबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई महावीर निर्वाण दिवस पर बंद रहेंगी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें, होटलों पर भी रहेगी निगरानी

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के संपूर्ण क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस दिन सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानों की निगरानी करेंगे।

**होटलों में भी होगी कार्रवाई**

महावीर निर्वाण दिवस पर होटलों में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित स्थल से मांस-मटन की तत्काल जब्ती की जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button