रायपुर
रायपुर में CM विष्णुदेव साय और विधायक पुरन्दर मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आज पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय अभिवादन किया।इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। यह मुलाकात आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




