छत्तीसगढ़रायपुर

दीपावली और राज्योत्सव को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट, 36 जगहों पर सघन चेकिंग

रायपुर। दीपावली पर्व और 1 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव के मद्देनजर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 36 चिन्हित स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग पॉइंट बनाए। इस दौरान आवागमन करने वाले वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ की गई।

तीनों जोन में पुलिस की मुस्तैदीनॉर्थ जोन में पंडरी, खम्हारडीह, गुढ़ियारी, उरला और खमतराई थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई। वहीं, सेंट्रल जोन में कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, फूल चौक, मरही माता चौक, तेलघानी नाका और तेलीबांधा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।इसी तरह वेस्ट जोन में आजाद चौक, कोटा, कबीर नगर, लाखेनगर, महादेवघाट, रायपुरा चौक, टाटीबंध, संतोषी नगर और अन्य प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया गया।

त्योहारों में सुरक्षा पर विशेष जोरदीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ तथा राज्योत्सव के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और चेकिंग तेज की है। अभियान का उद्देश्य संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।रायपुर कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों और राज्योत्सव के दौरान पुलिस का सहयोग करें, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button