
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशी बाई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





