छत्तीसगढ़रायपुर

नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री! मामले में डॉक्टर समेत 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर समेत 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पकड़े गए

फर्जी डिस्चार्ज टिकट और जन्म प्रमाण पत्र के जरिए चल रहा था खेल, नवजातों की खरीद-बिक्री में कई लोग शामिल होने का खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना आजाद चौक में दर्ज मामले की जांच के दौरान डॉक्टर खिर सिंधु महानंद, पुरुष नर्स प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा की संलिप्तता सामने आई। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को तलाश कर उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराते थे। इसके बाद नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा किया जाता था और उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी। अश्वनी शर्मा कथित तौर पर रकम के लेन-देन का काम संभालता था।

जांच में डॉक्टर की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था, जिसे महिला आरोपी कृतिका साहू को दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उपचार संबंधी दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर जब्त किया है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों और आरोपियों के आपसी संपर्कों को खंगाला जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button