
रायपुर के व्यस्ततम एमजी रोड चौपाटी पर अवैध और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। चौपाटी में आने वाले लोगों द्वारा सड़क किनारे वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा किए जाने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और आम नागरिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग और अव्यवस्थित खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कार्रवाई के दौरान दोपहिया वाहनों को क्रेन से उठाया जा रहा है, जबकि चारपहिया वाहनों पर व्हील लॉक लगाया जा रहा है।पुलिस द्वारा कार्रवाई से पहले माइक और लाउडस्पीकर के जरिए वाहन चालकों को वाहन हटाने की चेतावनी भी दी जा रही है। चेतावनी के बावजूद वाहन नहीं हटाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।यातायात पुलिस ने चौपाटी आने वाले नागरिकों से अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू और जाम-मुक्त बनी रहे।




