खैरागढ़छत्तीसगढ़

एनालॉग पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो पनीर नष्ट खैरागढ़ में 30 बॉक्स संदिग्ध पनीर जब्त कर कराया गया विनष्ट, रायपुर में भी 100 किलो पनीर पर कार्रवाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान के तहत एनालॉग पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने साल्हेवारा पुलिस की मदद से करीब 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त कर नष्ट कराया।वाहन क्रमांक MP-04 WC 8386 से परिवहन किए जा रहे 30 बॉक्स पनीर बरामद किए गए थे। जांच के दौरान बॉक्सों पर खाद्य सामग्री के Ingredients, निर्माण एवं समाप्ति तिथि, बैच नंबर, निर्माता का नाम-पता और अन्य अनिवार्य जानकारी दर्ज नहीं मिली।

सामग्री पर किसी व्यक्ति या फर्म ने स्वामित्व का दावा नहीं किया। शासन के प्रतिबंध और खाद्य सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए जब्त किए गए सभी 30 बॉक्स, लगभग 1500 किलो संदिग्ध पनीर का विनष्टीकरण कराया गया।

इससे दो दिन पहले रायपुर में भी लगभग 100 किलो एनालॉग पनीर नष्ट कराया गया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक एवं आयुक्त दीपक कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध है। अभियान के तहत आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button