
गरियाबंद। दिनांक 23 नवंबर 2026, सोमवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव किया गया।
संगठन द्वारा पूर्व में शासन-प्रशासन को सौंपे गए विभिन्न आवेदनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने और न ही किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराए जाने के विरोध में यह घेराव किया गया।
इस दौरान संगठन ने कुल 14 प्रमुख मुद्दों सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों को उठाया। इनमें प्रमुख रूप से:1. अजय सिंह पर रिश्वतखोरी के आरोप। 2. छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़कियों को बिहार में देह व्यापार में धकेले जाने का मामला। 3. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की पात्रता सूची। 4. ग्राम बारुला के खेल मैदान का मुद्दा।5. छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र को कार्टूननुमा स्वरूप दिए जाने का मामला। 6. स्वेच्छानुदान राशि में अनियमितता का मुद्दा।
7. गरियाबंद थाना में कथित मनमानी।8. गरबा आयोजन में अश्लीलता का मुद्दा।
9. छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी नागरिकों के निवास का आरोप।
10. छत्तीसगढ़ी राज्य भाषा की जनगणना की मांग।
11. फिंगेश्वर में गुरु बालकदास की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला।
12. मधुबाला गिरी द्वारा कथित अमर्यादित भाषा के प्रयोग का मामला।
13. राजस्व पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगें।
14. जाति प्रमाण पत्र अटैचमेंट मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन।
इन सभी मुद्दों पर संगठन ने शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिनों के भीतर संबंधित मामलों में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
जोहार छत्तीसगढ़!छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला गरियाबंदजोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला गरियाबंद




