छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में हुई सनसनीखेज वारदात बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही एक बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने की hत्या

रायपुर ।राजधानी के बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही एक बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की पुष्टि होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। मृतिका का नाम भारती नेताम और आरोपी का नाम सावंत बघेल पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामलामुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर की रहने वाली भारती नेताम (बीएड छात्रा) रायपुर के विकास महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले 6-7 महीनों से कोंडागांव निवासी सावंत बघेल (डी.एल.एड. छात्र) के साथ बोरियाकला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका की शिक्षिका बहन के अनुसार, सावंत लगातार भारती के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था।4 अगस्त की रात भारती ने फोन कर अपनी बहन को बताया था कि सावंत ने उसके साथ मारपीट की है और वह वापस गांव कोकपुर आना चाहती है।

बहन ने उसे किराए और खर्च के लिए तत्काल 3,000 ऑनलाइन भेजे थे, लेकिन इससे पहले कि वह निकल पाती, आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान5 अगस्त को जब परिजन मेकाहारा पहुंचे, तो भारती का शव स्टेचर पर पड़ा मिला। उसकी बाईं आंख के पास, कनपटी पर चोट और खरोंच के निशान थे। साथ ही गर्दन के पीछे और ठोड़ी पर खून जमने के काले धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे।पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारपरिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मेकाहारा में लाश छोड़कर भागे आरोपी सावंत बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेने की पुष्टि मुजगहन निरीक्षक ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button