छत्तीसगढ़रायपुर

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण – कांग्रेस

रायपुर/05 अक्टूबर 2026। बालोद में एक छात्रा के ऊपर एसिड अटैक की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का बेहद ही क्रूर उदाहरण है। प्रदेश में अब बेटियां भी सुरक्षित नहीं है।

छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर वापस जा रही थी, उसके ऊपर ऐसिड से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। यह घटना बेहद ही चिंता का विषय है। गृहमंत्री इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी ले और तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे।प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है।

राज्य में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में हर दिन 8 महिलाएं दुराचार का शिकार हो रही है अर्थात् हर तीन घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हो रही है। महिलाओं को घर में घुसकर गोली मारी जा रही, राजधानी में गैंगरेप हो जाता है, एसिड अटैक हो रहा है।प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बालोद में एसिड अटैक यह घटना सामान्य नहीं है। इस घटना ने पूरे को झकझोर कर रख दिया है। कैसे कोई छात्रा निर्भीक होकर सड़कों पर निकलेगी? कैसे स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल पर जाएगी इस घटना से प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button