छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में नकली GOLD FLAKE सिगरेट का बड़ा खुलासा, 18 हजार सिगरेट जब्त

दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में नकली GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 18,000 नकली सिगरेट और संबंधित पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 2.07 लाख रुपये बताई गई है।

नकली उत्पादों पर असली ब्रांड से मिलती-जुलती पैकेजिंग, MRP और QR नंबर अंकित पाए गए।मामले में विशाल जसवानी (36) और निखिल सिहानी (29) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने प्रकरण में BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत कार्रवाई की है।दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से नकली या संदिग्ध उत्पादों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button