छत्तीसगढ़रायपुर

साइबर ठगी के 2 मामलों में रायपुर पुलिस ने पीड़ितों को लौटाई रकम

रायपुर के गुढ़ियारी थाना पुलिस ने MRM पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई है। 8 अक्टूबर को ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में पीड़ितों की ₹51,499 की राशि वापस कराई गई।

पहले मामले में मुर्रा भट्टी निवासी सुनील कुमार पटेल से ₹99,988 की ऑनलाइन ठगी हुई थी। MRM पोर्टल के जरिए ₹26,699 वापस कराए गए, जबकि ₹10,000 की राशि प्रक्रिया में है।दूसरे मामले में विकास नगर निवासी राहुल शर्मा से ₹48,700 की ठगी हुई थी। पुलिस की कार्रवाई से ₹24,500 वापस कराए गए।

पुलिस के अनुसार, MRM (Money Restoration Module) साइबर ठगी की रकम की वापसी के लिए पुलिस, बैंक और वित्तीय संस्थाओं के बीच समन्वय का माध्यम है। नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों की राशि वापस कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button