
रायपुर। छत्तीसगढ़ में CGMSC और कोल मामले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई जिलों में जांच एजेंसी की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं।
इसी कड़ी में रायपुर के बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर के आवास पर भी EOW की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर एक साथ जांच की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल EOW की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।




