छत्तीसगढ़

Kawardha Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर, शादी से लौटते वक़्त हुआ एक्सीडेंट परिवार में पसरा मातम

कवर्धा| जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। शादी से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी, जिससे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पुल से सीधे नदी में जा गिरी कार
यह हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बिरगांव के रहने वाले युवक पंडरिया में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी युवक कार से वापस रायपुर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

6 युवक थे सवार, 4 ने मौके पर तोड़ा दम

कार में कुल छह युवक सवार थे। इस हादसे में अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जुनैद रजा और आरजू खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज जारी

घायल दोनों युवकों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच में सामने आई बड़ी वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

गम में डूबा परिवार

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button