छत्तीसगढ़रायपुर

गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में गला दबाकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/ राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में युवक की गुमशुदगी का मामला सनसनीखेज हत्या में बदल गया। पुलिस ने महज गुमशुदगी की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों राजा नायडू और विनोद दांडेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक निरंजन पाल का शव भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, निरंजन पाल 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से लापता था। उसकी मां की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान राजा नायडू से मिले सुराग के आधार पर विनोद दांडेकर की संलिप्तता सामने आई।

जांच में खुलासा हुआ कि करीब 10 साल पहले अपने बेटे की हत्या में निरंजन पाल के शामिल होने के संदेह को लेकर विनोद दांडेकर उससे पुरानी रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते विनोद ने राजा नायडू के साथ मिलकर निरंजन को कमल विहार सेक्टर-13 बुलाया। यहां दोनों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपियों ने पहचान और साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के कपड़े जलाकर शव को गटर में फेंक दिया, जबकि उसकी एक्टिवा को बाकल नदी के पास छिपा दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव, जले हुए कपड़े और एक्टिवा बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश भी बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button