
रायपुर: नगर निगम जोन-6 क्षेत्र की रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में लेआउट के बाहर बनाए गए करीब 40 अवैध निर्माणों पर नगर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।नगर निगम की टीम ने संबंधित बिल्डरों को नियमानुसार नोटिस देने के बाद लेआउट के बाहर किए गए निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जोन कमिश्नर के अनुसार, क्षेत्र में पहले जलभराव, लाइट, पानी और नाली की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।नगर निगम के मुताबिक, संबंधित बिल्डरों ने आगे लेआउट के बाहर किसी तरह का निर्माण नहीं कराने की बात कही है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।




