छत्तीसगढ़रायपुर

कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, हरदीडीह गांव में पसरा मातम एक साल पहले परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर गया था मजदूरी करने,CM साय ने कहा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी

रायपुर/ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली निवासी दीपक रात्रे (21 वर्ष) की मौत हो गई। दीपक रात्रे, पिता उमाशंकर रात्रे, मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दीपक रात्रे बचपन से ही अपने मामा के गांव हरदीडीह में रहकर पढ़ाई-लिखाई करता था। उसकी शादी भी हरदीडीह में ही हुई थी। आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद जैजैपुर पुलिस ने हरदीडीह पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दीपक लगभग एक वर्ष पहले अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। उसके साथ उसकी पत्नी और भाई भी वहीं काम कर रहे थे। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बुंदेली और हरदीडीह गांव में मातम का माहौल है।

फोटो – मृतक दीपक रात्रे

.

कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।

घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

ì

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button