छत्तीसगढ़सक्ति

रनपोटा सरपंच पर पद के दुरुपयोग करने का आरोप, ग्रामीण कार्रवाई की कर रहे मांग, शासकीय आंगनबाड़ी भवन को तुड़वाकर बेचने का लगा आरोप

सक्ती। ग्राम पंचायत रनपोटा में सरपंच द्वारा कथित रूप से पद का दुरुपयोग करते हुए शासकीय आंगनबाड़ी भवन को बिना अनुमति तुड़वाए जाने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार से करते हुए सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत रनपोटा स्थित शासकीय आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-1 को सरपंच भारती साहू के निर्देश पर मशीन के माध्यम से तुड़वा दिया गया। आरोप है कि भवन को तोड़ने से पहले न तो ग्राम पंचायत में इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित किया गया और न ही संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी से किसी प्रकार की अनुमति ली गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच द्वारा उक्त शासकीय भवन को तुड़वाकर उसके स्थान की जमीन का लाभ अपने निजी व्यक्ति लक्ष्मीन चौहान को पहुंचाने का प्रयास किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जिस व्यक्ति को जमीन दिए जाने की बात कही जा रही है, वह ग्राम पंचायत रनपोटा का निवासी नहीं, बल्कि दूसरे गांव का रहने वाला है।3 लाख रुपये में जमीन बेचने का आरोपग्रामीणों ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शासकीय भूमि को कथित तौर पर 3 लाख रुपये में बेचने का प्रयास किया गया है।

हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भवन और जमीन को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय नियमानुसार पंचायत प्रस्ताव और सक्षम विभाग की अनुमति के बिना नहीं लिया जा सकता। इसके बावजूद भवन को मशीन से तुड़वा दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।कलेक्टर-एसडीएम से शिकायत, जांच की मांगमामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार से शिकायत कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायत में शासकीय भवन को तोड़े जाने, जमीन के उपयोग और कथित लेन-देन की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो ग्राम पंचायत के शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग करने और पद का दुरुपयोग करने के मामले में सरपंच भारती साहू के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शासकीय आंगनबाड़ी भवन को किस आधार पर तोड़ा गया और जमीन के संबंध में किस प्रकार की कार्रवाई की गई थी।मेरे द्वारा ग्राम पंचायत रनपोटा में आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने कोई अनुमति नहीं दी गई है , अगर सरपंच द्वारा बिना अनुमति का भवन तोड़ा गया हो और बेचा गया है तो ये गलत है उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button