छग प्रदेश सहित राजधानी में भी अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है, आए दिन सड़कों पर खुलेआम गाली गलौज मारपीट देर रात रास्ते में रोक कर लूटने की वारदात चाकू बाजी जैसे गंभीर मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। वही हत्या करना भी अपराधियों का एक शौक हो चुका है।

दिवाली के कुछ दिन शांति से गुजरने के बाद फिर राजधानी रायपुर की जमीन दो भाइयों के खून से फिर एक बार रंग दी गई जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है।राजधानी रायपुर में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी मिली है कि जुए में हार जीत की पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई है। बीती देर शाम खम्हारडीहथाना क्षेत्र के कचना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में सार्वजनिक मंच के पास कुछ लड़के जुआ खेल रहे थे, जिसमें मृतक विवेक तांडी उसका भाई सुमित तांडी समेत आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू शामिल थे।

तभी पैसे जीतने पर दोनो भाई जुए की फड़ से उठकर घर की ओर जाने लगे तभी आरोपी कृष्णा देवार अपनी बाइक पर आकर दुबारा जुआ खेलने चलने के लिए अपनी बाइक पर जबरन बैठने का दबाव बनाया और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी कृष्णा देवार ने चाकू निकाल कर विवेक को मारने की कोशिश की लेकिन मृतक ने उसी का चाकू छीनकर पहले उसकी ठोडी और हाथ में चाकू मारा और फिर आरोपी ने चाकू छीनकर विवेक तांडी के पेट में कई वार किया। इस बीच घायल विवेक को मेकाहारा अस्पताल लेकर गये जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर पूछताछ कर रही है।




