
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिले में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जाएगा।इस दौरान बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के तहत ऐसे नागरिकों की जानकारी जुटाएंगे, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है।
खासतौर पर पहली बार पात्र बने युवा मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक ECINET मोबाइल ऐप या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।




