
रायपुर: राजधानी के राधास्वामी नगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सोलर पैनल लगाने के दौरान हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों युवक हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गए, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष चंद्राकर (20 वर्ष) और प्रमोद चंद्राकर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक दुर्ग जिले के औंधी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और काम के सिलसिले में रायपुर आए थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।





