छत्तीसगढ़बिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में फं@दे पर लटकी महिला,पुलिस जांच में जुटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

बिलासपुर। ज़िले के तोरावा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला में रविवार शाम 45 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, जिसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पटेल मोहल्ला निवासी रेखा यादव (45) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button