कोरबाछत्तीसगढ़

तिरंगे के अपमान पर मचा बवाल, माफी से नहीं थमेगा आक्रोश

अंबिकापुर। होली क्रॉस मिशन अस्पताल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में अस्पताल की एक सफाई कर्मचारी तिरंगे को झाड़ू से साफ करती नजर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान सामने आए इस वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से माफी मांगी गई है, लेकिन लोगों का कहना है कि केवल माफी मांगने से मामला खत्म नहीं होना चाहिए। सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हुआ और क्या कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे?

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे में लोगों की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और यह तय किया जाए कि लापरवाही कैसे हुई। साथ ही अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदारी की भी जांच की जाए।अब पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े मामले में केवल औपचारिक माफी पर्याप्त नहीं है। जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button