
भिलाई के मॉल में Spa सेंटर पर Raid भिलाई के सूर्या TI मॉल के सेकंड फ्लोर पर स्थित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की पुख्ता शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने औचक कार्रवाई (रेड) की।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर CSP निशांत पाठक, डीएसपी (IUCAW) भारती मरकाम की टीम भी विशेष रूप से शामिल थी।
सुपेला थाना प्रभारी SN सिंह, स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी भी मौजूद रहें मॉल प्रबंधन के अनुसार, जहां स्पा सेंटर है वो सोल्ड प्रॉपर्टी है और वहां की लाइट और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई हैइसके बावजूद अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला।रेड के दौरान मिली युवतियों/लड़कियों के संलिप्तता की जांच के बाद पुलिस ने कुल 7-8 युवतियों पर ‘बाउंड ओवर’ (मुचलका पाबंद) की कार्रवाई की है ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में दोबारा शामिल न हों।भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे अवैध कार्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तमाम ठिकानों पर लगातार सख्त चेकिंग व वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।फिलहाल यहां किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई




