छत्तीसगढ़रायपुर

अश्वनी नगर में युवक की हत्या, हिरासत में 4 नाबालिग

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए AIIMS रायपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके भागने की जानकारी मिलने पर RPF के साथ समन्वय किया।

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन से भागने का प्रयास कर रहे 3 आरोपियों को बिलासपुर में पकड़ा गया, जबकि एक अन्य आरोपी को स्थानीय स्तर पर हिरासत में लिया गया। इस तरह कुल 4 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग कुछ दिन पहले ही लूट के एक मामले में बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया था और इसके बाद इस हत्या की घटना में शामिल हो गया।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की ओर से मामले की विस्तृत जानकारी पृथक से दिए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button