कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: पिकनिक स्पॉट पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक समेत 7 मोबाइल जब्त

कोरबा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालकोनगर पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट पर सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹14,700 नगद, 7 दोपहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि फुटहामुड़ा पिकनिक स्पॉट पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर बालकोनगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार वर्मा, हसीम कुरैशी, देवेंद्र साहनी, उज्ज्वल विश्वास, धनीराम, रहीस कुरैशी, आरिफ खान और सूरजमल देवांगन के रूप में हुई है। सभी आरोपी कोरबा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने इस मामले में थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 614/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button