छत्तीसगढ़रायपुर

8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों के समान भी किए जप्त

रायपुर| थाना खमतराई क्षेत्र में जुआ खेलते आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना गोंदवारा स्थित मारूति स्टील के पास की बताई जा रही है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 जुआरियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से नगदी 75,500 रुपए, 1 चारपहिया वाहन, 7 दोपहिया वाहन और ताशपत्तियों सहित जुआ सामग्री जप्त की गई, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है। पहले भी इस मामले में कारवाही हो चुकी है और अब फिर एक बार जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है इनके विरुद्ध थाना खमतराई में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

विवरण –

29.12.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा स्थित मारूति स्टील के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 75,500/-रूपये, 01 नग चारपहिया वाहन, 07 नग दोपहिया वाहन तथा ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. विक्रम ठाकुर पिता विजय सिंह ठाकुर उम्र 49 साल निवासी कुंदरापारा थाना गुढियारी रायपुर।

02. दीपक ध्रुव पिता शिवचरण ध्रुव उम्र 33 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

03. महेश राव पिता महादेव राव उम्र 51 साल निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी रायपुर।

04. विश्वनाथ साहू पिता कार्तिक साहू उम्र 51 साल निवासी मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर।

05. द्वारिका बेलदार पिता चमरू बेलदार उम्र 42 साल निवासी बसंत विहार गेट नंबर थाना खमतराई रायपुर।

06. गोपाल वर्मा पिता लेखनलाल वर्मा उम्र 50 साल निवासी नया तालाब पास थाना गुढियारी रायपुर।

07. ईमाम अहमद पिता अब्दुल गनी उम्र 44 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

08. पंकज कुमार शर्मा पिता सालिक राम शर्मा उम्र 50 साल निवासी नया तालाब पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button