छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, तीन माओवादी डंप बरामद 103 बीजीएल सेल, 33 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के छिपाकर रखे गए तीन डंप बरामद किए हैं। इनसे कुल 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर पामेड़ थाना क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में डीआरजी, 208 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड (K-9) की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई, जहां से 103 बीजीएल सेल सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद हुई।

वहीं, गंगालूर थाना क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में केरिपु 199/एफ, 204 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड K-9 वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग की। इस दौरान दो अलग-अलग माओवादी डंप का पता चला। यहां से 33 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य सामग्री जब्त की गई।बरामद सामग्री के संबंध में पामेड़ और गंगालूर थानों में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बीजापुर पुलिस के अनुसार, नक्सल उन्मूलन के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार सर्चिंग और डीमाइनिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। ऐसी किसी भी सामग्री को छूने के बजाय उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button