छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल, राज्यपाल रमेन डेका को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली का पर्व जीवन में प्रेम, उत्साह, सद्भाव और नई आशाओं का संचार करता है। यह त्योहार आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

समारोह में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान है। यहां के तीज-त्योहार और परंपराएं सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button