Blog

भाजपा नेता अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी का जाना संयोग या भाजपा का नया प्रयोग: कांग्रेस

रायपुर/28 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेता अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी की छापेमारी हुई है। बताया जाता है भारत माला घोटाले के संदर्भ में छापे मारे गये। क्या इस छापे के पीछे एक मात्र यही कारण है।

यह संयोग है या भाजपा का अपने ही नेता के यहां ईडी भेजने का नया प्रयोग है, जो भाजपा दूसरे दलो के भ्रष्टाचारी नेताओं को अपने ही दल में शामिल करता है। वह अपने ही वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर के यहां ईडी भेज रही इसके बहुत मायने है। बड़े-बड़े घोटाले करने के बाद सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल हुये उनके खिलाफ कार्यवाही बंद कर दी गयी, क्लीन चिट दे दिया गया। अजय चंद्राकर तो भाजपा के ही नेता है, फिर उनके घर ईडी क्यों गयी होगी? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस छापे से साफ हो रहा कि भाजपा का एक वर्ग अजय चंद्राकर को निपटाने में लगा है, या फिर अजय चंद्राकर की जबान बंद करने के लिए ईडी हो भेजा है। दरअसल अजय चंद्राकर के विधानसभा में तीखे सवालों से भाजपा नेतृत्व डरा हुआ है। वे अपनी पार्टी की सरकार को आईना दिखाते है।

विधानसभा में साय सरकार के 2047 के डाक्यूमेंट को उन्होंने झूठ का पुलिंदा बताया। इसीलिए अजय चंद्राकर के घर ईडी भेजकर जबान बंद करने की कोशिश की जा रही है। पहले विरोधियो के यहां ईडी भेजते थे, अब वे जो अपने है लेकिन असहमत है उनके यहां ईडी भेज रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत माला घोटाला सुनियोजित घोटाला है।

इसमें तत्कालीन सत्तारूढ़ दल भाजपा का पूरा गिरोह सक्रिय था, जिसने सत्ता का दुरूपयोग कर जनता के धन में डकैती डाली गयी तथा मुआवजे के नाम पर सरकारी धन को डकारा गया। कांग्रेस पार्टी दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग शुरू से करती रही है। इस मामले में भाजपा शुरू से लीपा पोती करती रही है। तथा दोषियों को बचाने का भी षड्यंत्र किया गया है। *अडानी को पानी देने के लिये किसानों पर अत्याचार* प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अडानी पावर को पानी पहुंचाने किसानों के खेतो में जबरिया पाईप डाल रहे, विरोध करने पर धमकाया जा रहा है।

अडानी पावर के लिये पानी सप्लाई करने आरंग ब्लाक के महानदी के चिखली और समोदा घाट से अडानी पावर रायखेड़ा में 45 किलोमीटर पाईप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए किसानों के खेतो को खोदा जा रहा, मेड काटे जा रहे, पेड काटे जा रहे तथा किसानों को न मुआवजा दिया गया न ही उनकी सहमति ली गयी है। 10ग10 की पाइप लाइन डाली जा रही है, जिससे किसानों को 20 फिट खेत प्रभावित हो रहे। भविष्य में किसान यहां पर खोदाई आदि नहीं कर पायेंगे। जो किसान विरोध कर रहे उनको धमकाया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा हम मांग करते है कि किसानों को मुआवजा दिया जाये तथा सहमति लेकर ही खुदाई की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button